S A Tech Software India IPO:दोस्तो निवेशकों के लिए बहुत ही बड़ी खबर हैं भारतीय ग्रे मार्केट में यूएस की कंपनी एस ए टेक सॉफ्टवेयर इंक की सब्सिडियरी कंपनी अपना आईपीओ लेकर आयी हैं। इस कंपनी का नाम एस ए टेक सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड हैं। इस कंपनी का काम अपने ग्राहकों को आईटी कंसल्टिंग सेवाएं प्रदान करना हैं।
इन्हे भी पढ़े : Aprameya Engineering IPO
यह कंपनी का एक बुक बिल्ट इश्यू हैं कंपनी अपने S A Tech Software India IPO आईपीओ की ओपनिंग निवेशकों के लिए 26 जुलाई 2024 से ओपन करने वाली हैं और यह 30 जुलाई 2024 तक खुली रहेगी। इस IPO में कंपनी ने प्राइस बैंड 56-59 रूपये प्रति शेयर रखीं हैं जबकि इस IPO का लॉट साइज 2000 शेयर की हैं। इस आईपीओ की लिस्टिंग 02 अगस्त 2024 को SME ,NSE पर होने वाली हैं।आइये जानते हैं आगे इस आईपीओ के बारें में…
इन्हे भी पढ़े :Big Breakout Stocks :Today
S A Tech Software India IPO Details In Hindi
S A Tech Software India Ltd ने इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू के लिए 3900000 शेयर्स (कीमत-23.01 करोड़) जारी किये हैं।S A Tech Software India IPO की ओपनिंग तथा क्लोजिंग डेट क्रमशः 26 जुलाई ,30 जुलाई 2024 है।इस आईपीओ की लिस्टिंग 02 अगस्त 2024 को SME,NSE पर संभावित हैं।इस इश्यू के लिस्ट होने से पहले तथा बाद में शेयर होल्डिंग क्रमशः9157281व 13057281 रहने वाली हैं।
S A Tech Software India IPO Date & Price Band Details
S A Tech Software India IPO की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां और तारीखों के बारें में नीचे बताया गया हैं।इस कंपनी के आईपीओ की अलॉटमेंट ,रिफंड & डीमैट ट्रांसफर और लिस्टिंग डेट क्रमशः 31 जुलाई 2024 ,01 अगस्त 2024 तथा 02 अगस्त 2024 हैं। ज्यादा जानकारी के लिए सूचि को देख सकते हैं।
IPO Name | S A Tech Software India IPO |
IPO Open Date | 26 जुलाई 2024 |
IPO Close Date | 30 जुलाई 2024 |
Price Band | 56-59 रूपये प्रति शेयर |
Lot Size | 2000 शेयर्स |
Face Value | 10 रूपये प्रति शेयर |
Total-Issue Size | 3900000 शेयर्स aggre. up to 23.01 Cr |
Fresh -Issue Shares | 3900000 शेयर्स aggre. up to 23.01 Cr |
Share Allotment Date | 31 जुलाई 2024 |
Refund Date | 01 अगस्त 2024 |
Demat Transfer | 01 अगस्त 2024 |
Listing Date | 02 अगस्त 2024 |
UPI Cut Off Time | 5 Pm 30 जुलाई 2024 |
Listing Exchange Name | SME,NSE |
Lead Manager of Issue | GYR Capital Advisors Pvt Ltd |
Registrar of Issue | Bigshare Services Pvt Ltd |
Market Maker | 284000 (Giriraj Stock Broking) |
इन्हे भी पढ़े : Clinitech Laboratory IPO
इस आईपीओ के लीड मैनेजर जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर प्राइवेटलिमिटेड, रजिस्ट्रार बिगशेयर प्राइवेट लिमिटेड और मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग हैं।
S A Tech Software India IPO Market Lot-Size
S A Tech Software India IPO में विभिन्न केटेगरी में लॉट्स ,शेयर्स और अमाउंट को अलग अलग बांटा गया हैं।जिसमे रिटेल केटेगरी को मिनिमम 1 और मैक्सिमम लॉट्स की संख्या 1,मिनिमम शेयर्स की संख्या 2000 और मिनिमम निवेश राशि 118000 रूपये रखी गयीं हैं। जबकि HNI केटेगरी को कम से कम 2 लॉट ,4000 शेयर्स और कम से कम निवेश राशि 236000 रूपये रखीं गयी हैं।
केटेगरी | लॉट्स | शेयर्स | अमाउंट |
रिटेल (Min) | 1 | 2000 | 118000 |
रिटेल (Max) | 1 | 2000 | 118000 |
HNI(Min) | 2 | 4000 | 236000 |
इन्हे भी पढ़े : Inverted Hammer Candlestick क्या हैं ?
S A Tech Software India IPO Reservation Details
S A Tech Software India IPO में Retail और QIB केटेगरी को कुल इश्यू के 32.46%,18.56% रखा गया हैं।
Investor Category | Shares Offered |
Anchor Investor Shares Offered | 1,082,000 (27.74%) |
Market Maker Shares Offered | 284,000 (7.28%) |
QIB Shares Offered | 724,000 (18.56%) |
NII (HNI) Shares Offered | 544,000 (13.95%) |
Retail Shares Offered | 1,266,000 (32.46%) |
Total Shares Offered | 39,00,000 (100%) |
Read More : 2024 में निवेश की जरुरत क्यों हैं ?
S A Tech Software India IPO Anchor Investor Details
इस आईपीओ में कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर केटेगरी को 1082000 शेयर ऑफर करके 6.38 करोड़ रूपये जुटाने की कोशिश की हैं।जिसके लिए बिड डेट 25 जुलाई रखी गयी हैं।
Bid Date | July 25, 2024 |
Shares Offered | 1,082,000 |
Anchor Portion Size (In Cr.) | 6.38 |
Anchor lock-in period end date for 50% shares (30 Days) | August 30, 2024 |
Anchor lock-in period end date for remaining shares (90 Days) | October 29, 2024 |
S A Tech Software India IPO Today GMP Review ,Expected IPO Price
ग्रे मार्केट में S A Tech Software India IPO की लेटेस्ट GMP अभी 70 रूपये चल रही हैं आईपीओ की GMP में समय के साथ परिवर्तन होता रहता हैं इसलिए निवेशकों को हमेशा लेटेस्ट GMP की खोज करनी चाहिए।
GMP Date | IPO Price | Current GMP | Ex. Listing Gain |
26 जुलाई 2024 | 59 | 70 | 129(118.64%) |
CHECK IPO GMP LIVE: अभी देखें ?
About S A Tech Software India Ltd
एस ए टेक सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड की स्थापना 2012 में हुई थी और यह एस ए टेक सॉफ्टवेयर इंक ,यूएसए की सब्सिडियरी कंपनी हैं,जो आईटी कंसल्टिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं।
यह कंपनी एप्लीकेशन डेवलपमेंट ,मोबाइल एप्प डेवलपमेंट ,क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर ,सॉफ्टवेयर क्वालिटी असुरेन्स ,जेनेरेटिव एआई,मशीन लर्निंग ,आईओटी सोलूशन्स ,डाटा साइंस और एनालिटिक्स जैसे सेवाएं मुहैय्या कराती हैं।
इस कंपनी के उत्पाद और सेवाओं के पोर्टफोलियो में निम्न चीजे सम्मिलित हैं ;
- आईटी सेवाएँ:कंपनी फार्च्यून 500 ग्राहकों को प्रौद्योगिकी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज मुहैय्या करती हैं जिससे ग्राहकों को बेहतर उत्पाद बनाने की अवधारणा बनाने,डिजाइन करने, विकसित करने और वितरित करने में मदद मिलती है।इसमें कंपनी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग ,सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और इंजीनियरिंग ,डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और स्वचालन ,क्लाउड और डेवॉप्स सर्विसेज ,क्वालिटी असुरेन्स और परीक्षण और ग्लोबल कपाबिलिटी सेंटर (जीसीसी) आदि शामिल हैं।
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल)
- डेटा विज्ञान और विश्लेषण
- सॉफ्टवेयर विकास और इंजीनियरिंग
- डिजिटल परिवर्तन और स्वचालन
- क्लाउड और DevOps सेवाएँ
- गुणवत्ता आश्वासन और परीक्षण
30 सितम्बर 2023 तक इस कंपनी में 356 कर्मचारी कार्यरत थे।
S A Tech Software India IPO Objectives
S A Tech Software India IPO Issue के जरिये जुटाएं गए फण्ड का प्रयोग कंपनी निम्न प्रकार के उद्देश्यों को पूरा करने में करेगी।
- कंपनी द्वारा उधार ली गयी सम्पूर्ण या कुछ राशि की प्रीपेमेंट और रीपेमेंट करने के लिए;
- कंपनी की कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरी करने के लिए;
- इश्यू के खर्च को मैनेज करने के लिए ;
- तथा अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देशयों के लिए।
S A Tech Software India Ltd Financial Information (Restated)
वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कंपनी की रेवेन्यू 27.59% तथा प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 266.7% रही हैं।
विवरण | 30 June 2024 | 31 Mar 2024 | 31 March 2023 | 31 March 2022 |
एसेट | 4703.23 | 3706.06 | 3465.95 | 3229.19 |
रेवेन्यू | 2397.18 | 7238.12 | 5673.05 | 4154.37 |
प्रॉफिट आफ्टर टैक्स | 248.07 | 368.86 | 100.59 | -548.25 |
नेट वर्थ | 1414.43 | 1166.35 | 772.48 | 663.89 |
रिजर्व्ड एंड सरप्लस | 498.70 | 250.62 | 729.50 | 620.91 |
कुल उधारी | 2105.22 | 1288.12 | 1459.18 | 1959.34 |
In Lakhs |
S A Tech Software India IPO: Key Performance Indicators
अगर बात कंपनी की KPI की करें तो कंपनी ने 30 जून 2024 के अनुसार ROCE और PAT MARGIN (%) क्रमशः 10.95% व 10.38% दिया हैं।इस कम्पनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 77.04 करोड़ रूपये हैं।
30 June 2024 के KPI के अनुसार
केपीआई | वैल्यू |
ROCE | 10.95% |
Debt/Equity | 1.49 |
RoNW | 17.54% |
P/BV | 3.82 |
PAT MARGIN (%) | 10.38% |
S A Tech Software India IPO के इश्यू के पहले और बाद के ईपीएस और PE रेश्यो के बारें में नीचे सूचि में बताया गया हैं।
विवरण | Pre IPO | Post IPO |
EPS (Rs.) | 4.03 | 7.6 |
P/E (x) | 14.65 | 7.76 |
S A Tech Software India IPO Promoter Holding
इस कंपनी के प्रमोटर एस ए टेक सॉफ्टवेयर इंक ,यूएसए ,मिस्टर मनोज जोशी और मिस प्रियंका जोशी हैं,और इनकी इश्यू से पहले और बाद की शेयर होल्डिंग निम्न हैं ;
Share Holding Pre Issue | 79.27% |
Share Holding Post Issue | – |
S A Tech Software India IPO Status
S A Tech Software India Limited Contact Details
S A Tech Software India Limited
Off No. D-6030,
6th Floor Solitaire Bus. Hub Viman Nagar,
Pune – 411014
Phone: +91 9022909131
Email: cs@satincorp.com
Website: http://www.satincorp.com/
S A Tech Software India IPO Subscription Status
अभी तक इस आईपीओ का कुल 15.34 टाइम्स सब्सक्रिप्शन हो गया हैं जिसमें रिटेल केटेगरी में 21.71 टाइम्स और क्यूआईबी केटेगरी में 4.28 टाइम्स सब्सक्रिप्शन हो चूका हैं। यह डाटा दिनांक 26 जुलाई का हैं।
Category | Subscription (times) | Shares Offered | Shares bid for |
---|---|---|---|
QIB | 4.28 | 7,24,000 | 30,96,000 |
NII* | 15.22 | 5,44,000 | 82,80,000 |
Retail | 21.71 | 12,66,000 | 2,74,88,000 |
Total | 15.34 | 25,34,000 | 3,88,64,000 |
इन्हे भी पढ़े : GPES Solar IPO
S A Tech Software India IPO Review In Hindi
अगर बात एस ए टेक सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड आईपीओ में निवेश की करें तो इस कंपनी के फाइनेंसियल और की परफॉरमेंस इंडिकेटर आकंडे काफी अच्छे हैं। जिसमे कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स लगातार बढ़ रहें हैं और इसकी उधारी में भी कमी आ रही हैं जो एक मजबूत कंपनी की ओर इशारा कर रहें हैं।इस S A Tech Software India IPO की लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम भी 70 के करीब चल रही हैं।
अंततः इन सभी पैरामीटर्स को देखकर और विश्लेषण करने पर पता चलता हैं कि इस आईपीओ में निवेश के बारें में सोचा जा सकता हैं फिर भी आप सुरक्षा के लिए इसकी लिस्टिंग का इंतजार कर सकते हैं। और लोगों की डिमांड देखते हुए निवेश कर सकते हैं।
ये लेख सिर्फ और सिर्फ शैक्षिणिक उद्देश्य की दृष्टि से लिखा गया हैं,और इसमें किसी भी प्रकार की निवेश अनुसंशा नहीं की जाती हैं। शेयर मार्केट में बहुत जोखिम शामिल होता हैं, इसलिए निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विचार विमर्श जरूर कर लें ताकि आर्थिक हानि से बचा जा सकें।
FAQ:
Q.1 यह किस प्रकार का आईपीओ इश्यू हैं ?
A.1 यह एक बुक बिल्ट इश्यू हैं।
Q.2 यह आईपीओ किन एक्सचेन्जो पर लिस्ट होगा ?
A.2 यह SME,NSE पर 02अगस्त 2024 को लिस्ट होगा।
Q.3 इसकी प्राइस बैंड कितनी हैं ?
A.3 एस ए टेक सॉफ्टवेयर इंडिया लिमिटेड आईपीओ की प्राइस 56-59 रूपये प्रति शेयर हैं।
Q.4 रिटेल केटेगरी के लिए मिनिमम और मैक्सिमम कितने लॉट रिजर्व्ड हैं ?
A.4 रिटेल केटेगरी के लिए मिनिमम 1 और मैक्सिमम लॉट लिमिट 1 हैं।
Q.5 इसकी लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम कितना हैं ?
A.5 अभी S A Tech Software India IPO का लेटेस्ट ग्रे मार्किट प्रीमियम अभी 70 चल रहीं हैं।
इन्हे भी पढ़े : Ixigo IPO
इन्हे भी पढ़े : DEE Piping Systems IPO
इन्हे भी पढ़े : Diensten Tech IPO
इन्हे भी पढ़े : Sanstar IPO