Delta Autocorp IPO : क्या आप जानते हैं, एक ऐसी भारतीय कंपनी जिसने सिर्फ 2017 में पहला इलेक्ट्रिक रिक्शा लॉन्च किया था, अब EV बाजार में धूम मचा रही है? सिर्फ 7 साल में, 300+ डीलर्स और 25 राज्यों में फैले नेटवर्क के साथ, यह कंपनी अब IPO के जरिए बड़ा कदम उठाने जा रही है! उनके किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और 150 किमी माइलेज वाले रिक्शा ने पहले ही बाजार में तहलका मचा दिया है।
Read More : NHPC Target Price For 2025 & 2030 :- by देशीबुल्स.कॉम
यह कंपनी 54.60 करोड़ रुपये का Book Built Issue लेकर आ रही है, जो एक फ्रेश और ऑफर फॉर सेल का कॉम्बिनेशन इश्यू हैं। Delta Autocorp Ltd के IPO का प्राइस बैंड ₹123-130 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1000 शेयर्स का है। 14 जनवरी 2025 को SME और NSE पर लिस्टिंग होगी। फिलहाल अभी इस आईपीओ का लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम 116 रूपये चल रहा हैं।
Read More : Paytm Target Price For 2025 & 2030 :- by देशीबुल्स.कॉम
Delta Autocorp IPO Details In Hindi
Delta Autocorp Ltd ने 42,00,000 शेयरों का इश्यू जारी किया है, जिसकी कुल कीमत 54.60 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ की ओपनिंग 07 जनवरी 2024 को होगी और क्लोजिंग 09 जनवरी 2025 को होगी। आईपीओ 14 जनवरी 2025 को SME और NSE पर लिस्ट होना प्रस्तावित है।कंपनी के इस इश्यू से पहले और बाद में उसकी कुल शेयर होल्डिंग क्रमशः 1,14,01,698 और 1,52,89,698 शेयर हो जाएगी।
For Detailed Information : Delta Autocorp IPO RHP
Delta Autocorp IPO Date & Price Band Details
Delta Autocorp IPO की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां और तारीखों के बारें में नीचे बताया गया हैं।
IPO Name | Delta Autocorp IPO |
IPO Open Date | 07 जनवरी 2025 |
IPO Close Date | 09 जनवरी 2025 |
Price Band | 123-130 रूपये प्रति शेयर |
Lot Size | 1000 शेयर |
Face Value | 10 रूपये प्रति शेयर |
Total-Issue Size | 42,00,000 शेयर्स aggre. up to Rs 54.60 Cr |
Fresh Issue | 38,88,000 शेयर्स aggre. up to Rs 50.54 Cr |
Offer For Sale | 3,12,000 शेयर्स aggre. up to Rs 4.06 Cr |
Share Allotment Date | 10 जनवरी 2025 |
Refund Date | 13 जनवरी 2025 |
Demat Transfer | 13 जनवरी 2025 |
Listing Date | 14 जनवरी 2025 |
UPI Cut Off Time | 5 Pm 09 जनवरी 2025 |
Listing Exchange Name | SME, NSE |
Lead Manager of Issue | GYR Capital Advisors Private Limited |
Registrar of Issue | Link Intime India Private Ltd |
Market Maker | 2,94,000 Shares ( Giriraj Stock Broking Private Limited) |
इस आईपीओ के लीड मैनेजर जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड ,रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड हैं ।
Read More : Bearish Engulfing Candlestick Pattern In Hindi !
Delta Autocorp IPO Market Lot-Size
Delta Autocorp IPO में HNI और Retail श्रेणियाँ हैं:
आईपीओ का प्राइस बैंड ₹123-130 प्रति शेयर है।
- Retail निवेशकों के लिए: न्यूनतम लॉट साइज 1000 शेयर, जिसकी कुल राशि ₹130000 होगी।
- HNI निवेशकों के लिए: न्यूनतम लॉट्स (2000 शेयर), जिसकी कुल राशि ₹260000 होगी।
केटेगरी | लॉट्स | शेयर्स | अमाउंट |
Retail(Min) | 1 | 1000 | ₹1,30,000 |
Retail(Max) | 1 | 1000 | ₹1,30,000 |
HNI (Min) | 2 | 2000 | ₹2,60,000 |
Read More : Inverted Hammer Candlestick क्या हैं ?
Delta Autocorp IPO Reservation Details
Investor Category | Shares Offered |
Anchor Investor Shares Offered | 11,70,000 (27.86%) |
Market Maker Shares Offered | 2,94,000 (7%) |
QIB Shares Offered | 7,81,000 (18.6%) |
NII (HNI) Shares Offered | 5,87,000 (13.98%) |
Retail Shares Offered | 13,68,000 (32.57%) |
Total Shares Offered | 42,00,000 (100%) |
Read More : How to learn trading in 2025 In Hindi ?
Delta Autocorp IPO Anchor Investors Details
कंपनी एंकर इन्वेस्टर केटेगरी को 11,70,000 शेयर्स ऑफर्स करके 15.21 करोड़ रूपये जुटाने की कोशिश में हैं। जिसके लिए बिड डेट 6 जनवरी 2025 रखीं गयी हैं।
Bid Date | January 6, 2025 |
Shares Offered | 11,70,000 |
Anchor Portion Size (In Cr.) | 15.21 |
Anchor lock-in period end date for 50% shares (30 Days) | February 9, 2025 |
Anchor lock-in period end date for remaining shares (90 Days) | April 10, 2025 |
Delta Autocorp IPO Today GMP Review ,Expected IPO Price
ग्रे मार्केट में Delta Autocorp IPO की लेटेस्ट GMP 116 रुपये है। आईपीओ की GMP में समय-समय पर बदलाव आता रहता है, इसलिए निवेशकों को हमेशा ताजे आंकड़े और लेटेस्ट GMP की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि सही फैसला लिया जा सके।
GMP Date | IPO Price | Current GMP | Ex. Listing Gain |
08 जनवरी 2024 | 130 | 116 | 246(89.23%) |
CHECK IPO GMP LIVE: अभी देखें ?
About Delta Autocorp Limited
Delta Autocorp Limited की स्थापना 2016 में हुई। यह कंपनी इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स और 3-व्हीलर्स के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय में काम करती है। कंपनी अपने ब्रांड नाम “Deltic” के तहत कार्य करती है।
Initial Milestone
कंपनी ने शुरुआत में इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर्स प्रोटोटाइप बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। 2017 में, कंपनी ने अपना पहला E-Rickshaw लॉन्च किया, जो 150 किमी से अधिक की माइलेज देने में सक्षम था।
Expansion and New Products
ग्राहकों की बदलती मांग और बाजार के रुझान को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स के क्षेत्र में कदम रखा।
- 2018 में, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोटोटाइप तैयार किया गया।
- 2019 में, टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए किफायती और टिकाऊ स्कूटर्स लॉन्च किए गए।
Distribution Network
कंपनी ने 300 से अधिक डीलर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया है, जो 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैला हुआ है। कंपनी मुख्य रूप से B2B ट्रांजैक्शंस पर ध्यान केंद्रित करती है।
Product Range
- इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर स्कूटर्स:
- Deltic Drixx
- Deltic Trento
- इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर रिक्शा:
- Deltic Star
- Deltic Vayu
- इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर लोडर्स और गार्बेज कार्ट्स
- स्पेयर पार्ट्स और एसेसरीज़:
- 3W कंट्रोलर
- 3W मोटर
Research and Development
कंपनी अपने उत्तर प्रदेश स्थित R&D विभाग के जरिए नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पर काम करती है।
- इस विभाग में 11 कर्मचारी हैं, जो ग्राहकों की जरूरतों और प्राथमिकताओं के आधार पर उत्पाद डिजाइन करते हैं।
Employee Strength
31 अक्टूबर 2024 तक, कंपनी में 139 कर्मचारी कार्यरत हैं।
Competitive Strengths
- अनुभवी प्रोमोटर्स और प्रबंधन टीम
- ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण
- इन-हाउस प्रोडक्ट रिसर्च और डेवलपमेंट
- सशक्त वितरण मॉडल
- मास प्रीमियम सेगमेंट को टार्गेट करना
- क्वालिटी स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन और टेस्टिंग
- विविध उत्पाद श्रेणी
डेल्टा ऑटोकार्प लिमिटेड का उद्देश्य किफायती, टिकाऊ और उच्च-गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ एक वैश्विक ब्रांड बनना है।